14. ऊर्जा के स्त्रोत

 UID 🇮🇳 Uttam India development


JAC board pariksha 10th class Hindi medium


Uttam Bediya founder of UID & New life technology  
    

                      


                                                              5. ऊर्जा के स्त्रोत



1. CNG का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर : Compressed Natural Gas (कॉम्प्रेस्ड नैचुरल गैस)।


2. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है ?

उत्तर : मेथेन गैस।


3. ऊर्जा के एक स्रोत का नाम लिखिए। [2019 (A)]

उत्तर : सूर्य।


4. भूतापीय ऊर्जा क्या है?

उत्तर : पृथ्वी के गर्भ में मौजूद गर्मी से प्राप्त ऊर्जा को भूतापीय ऊर्जा कहते हैं।


5. भूतापीय ऊर्जा का क्या लाभ है?

उत्तर : यह प्रदूषण मुक्त एवं बहुत कम लागत पर उत्पन्न की जाती है।


6. पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?

उत्तर : पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य है।


7. भारत में बायोगैस किस नाम से प्रचलित है? [JAC 2020 (A)]

उत्तर : गोबर गैस।


8. जीवाश्म ईंधन का एक उदाहरण लिखें।

उत्तर : कोयला।


9. सौर पैनल का निर्माण कैसे किया जाता है?

उत्तर : बहुत-से सौर सेलो के संयोजन से।


10. उस युक्ति (device) का नाम वताएँ जो सौर ऊर्जा को विद्युत-ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

उत्तर : सौर सेल (solar cell)।


11. बॉक्स टाइप के सोलर कुकर में ताप की सीमा क्या है जो वह दो से तीन घंटों के बीच प्राप्त कर सकता है?

उत्तर : ताप की सीमा है 100°C से 140°C तक।


12. नाभिकीय विखंडन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : नाभिकीय विखंडन में कोई भारी नाभिक दो अपेक्षाकृत हलकेना भिकों में टूट जाता है।


13. नाभिकीय संलयन क्या है?

उत्तर : नाभिकीय संलयन दो हलके नाभिकों का एक भारी नाभिक बनाने के लिए जुड़ने की प्रक्रिया को कहते हैं।


14. विखंडन और संलयन प्रक्रियाओं में ऊर्जा निर्मुक्त होने का कारण क्या है?

उत्तर : द्रव्यमान-हास।


15. क्या नाभिकीय ऊर्जा, सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का एक भाग है?

उत्तर: नहीं।


16. यूरेनियम-235 के एक नाभिक के विखंडन से विमोचित ऊर्जा की मात्रा लगभग कितनी होती है?

उत्तर : 200 MeV।


17. समीकरण E = (Am)c² में c, किस राशि को निरूपित करता है?

उत्तर : c, प्रकाश की चाल को निरूपित करता है।


18. महासागर-तापीय ऊर्जा का उपयोग सामान्यत: किस गैस को वाष्पीकृत करने में किया जाता है?

उत्तर : अमोनिया गैस को वाष्पीकृत करने में


19. तरंगों में ऊर्जा किस रूप में रहती है?

उत्तर : गतिज ऊर्जा के रूप में।


                             2 अक स्तराय प्रश्न


1. नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया क्या है?

उत्तर : नाभिकीय ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए जो प्रक्रिया का उपयोग होता है उसे नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया कहा जाता है। इसमें रेडियोसक्रिय तत्त्व यूरेनियम, प्लूटोनियम या थोरियम जैसे भारी परमाणु निम्न ऊर्जा न्यूट्रॉनों द्वारा बमवर्मित होते हैं तो ये हल्के नाभिकों में टूट जाते हैं और ऊर्जा की विशाल मात्रा निर्मुक्त होती है।



2. नाभिकीय संलयन से आप क्या समझते हैं? उदाहरण दें।

उत्तर : एक भारी नाभिक को बनाने के लिए दो हल्के नाभिकों को एक साथ जोड़ने की प्रक्रिया को नाभिकीय संलयन कहते है। दो हल्के नाभिकों के रूप में अधिकतर सामान्यतः हाइड्रोजन या हाइड्रोजन समस्थानिक हीलियम नाभिक बनाने के लिए किए जाते हैं। यह अभिक्रिया निम्न प्रकार होती है―

                  ²₁H + ²₁H→H³ₑ + ₒn¹ + 3.3 Mev


3. जीवाश्म ईंधन क्या हैं? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर : पृथ्वी के अंदर लाखों वर्षों तक मृत पेड़-पौधों और जानवरों का मिट्टी, बालू एवं चट्टानों की परतों के बीच दबे रहने के फलस्वरूप जो पदार्थ बनते हैं जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं। जैसे― कोयला, पेट्रोलियम।


4. वायोमास क्या है?

उत्तर : पेड़-पौधों और जानवरों के शरीर में विद्यमान पदार्थ को बायोमास कहते है। पेड़-पौधों के सूख जाने, पर और जीवों की मृत्यु के पश्चात् उनके बायोमास का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।


5. सौर स्थिरांक क्या है? इसका क्या मान होता है?

उत्तर : पृथ्वी वायुमंडल का बाह्य परत सूर्य से 1.4 किलोजूल प्रति सेकेण्ड प्रति वर्गमीटर सौर ऊर्जा के रूप में प्राप्त करता है। इसी मान को सौर स्थिरांक कहा जाता है। इसे इस रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है।

सौर स्थिरांक = 1.4kw/m²


6. प्राकृतिक गैस क्या है? इसके उपयोग को लिखें।

उत्तर : यह मेथेन (CH₄), इथेन (C₂H₆) तथा प्रोपेन (C₃H₈) गैसों का मिश्रण है। इसका मुख्य अवयव मेथेन है।

प्राकृतिक गैस के उपयोग―

(i) प्राकृतिक गैस और CNG का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।

(ii) प्राकृतिक गैस का उपयोग विद्युत उत्पन्न करने में किया जाता है।


7. नदी पर बाँध बनाने के दो मुख्य लाभों को लिखें।

उत्तर :

(i) नदियों पर बाँध बनाने से बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलती है।

(ii) सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध रहता है।


8. भारत के चार परमाणु शक्ति संयंत्र के नाम बताएँ तथा ये कहाँ स्थित हैं?

उत्तर:

(i) तारापुर परमाणु शक्ति संयंत्र―यह महाराष्ट्र में स्थित है। इसकी उत्पादन क्षमता 420 MW है।

(ii) राजस्थान परमाणु शक्ति संयंत्र―यह संयंत्र कोटा के नजदीक राणा प्रताप सागर में स्थित है।

(iii) नरौरा परमाणु शक्ति संयंत्र―यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्थित है।

(iv) चेन्नई परमाणु शक्ति संयंत्र―यह तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित है।


9. हरित गृह प्रभाव क्या है?

उत्तर : घर के अन्दर पौधा उस उष्मीय प्रकाश को अवशोषित कर लेता है।इस तरह घर के अन्दर के हवा का ताप चालन या संवहन क्रिया द्वारा बढ़ जाता है। वे पौधे गर्म होकर अधिक तरंगदैर्ध्य के अवरक्त प्रकाश को उत्सर्जित तो करता है लेकिन काँच उसे बाहर नहीं जाने देता है। इस तरह काँच के घर के अन्दर का भाग एवं पौधा गर्म रहता है। इसे ही हरित गृह प्रभाव कहा जाता है।


10. ऊर्जा के उत्तम स्रोत किसे कहते हैं?

उत्तर : ऊर्जा के उत्तम स्रोत वे हैं

(i) जो प्रति एकांक द्रव्यमान या आयतन अधिकतम कार्य कर सकें।

(ii) जो सुलभ हों।

(iii) जो अधिक महँगे न हों।

(iv) जिनका परिवहन और भंडारण सुविधापूर्वक किया जा सके।


11. आदर्श ईंधन किसे कहते हैं? इनकी विशेषताएँ लिखें

उत्तर : वैसा ईधन जिसका ऊष्मीय मान अधिक हो जिसमें धुआँ का संजन न हो, जो हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं करता है, आदर्श ईंधन कहलाता है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं―

(i) जिसका ऊष्मीय मान उच्च हो।

(ii) जो सस्ता एवं सुगमता से उपलब्ध हो।

(iii) जो अधिक धुंआ उत्पन्न न करे।

(iv) जिसका भंडारण और परिवहन आसान हो।


12. यदि आप अपने भोजन को गरम करने के लिए किसी भी ऊर्जा स्रोत का उपयोग कर सकते हैं तो आप किसका उपयोग करेंगे और क्यों?

उत्तर : मैं नवीकरणीय एवं प्रदूषण मुक्त ऊर्जा स्रोत का उपयोग भोजन को गरम करने के लिए उपयोग करूंगा क्योंकि यह पारिस्थितिकी संतुलन को नहीं बाधा पहुंचाएगा। उदाहरणस्वरूप, भोजन को गरम करने के लिए माइक्रो ओवन का प्रयोग किया जा सकता है।


13. जीवाश्मी ईंधन की क्या हानियाँ हैं?

उत्तर : जीवाश्मी ईंधन की निम्नलिखित हानियाँ हैं―

(i) इन्हें जलाने से कार्बन, नाइट्रोजन तथा सल्फर के ऑक्साइड निर्मुक्त होते हैं।

(ii) ये ऑक्साइड अम्लीय होते हैं। 

(iii) ये अम्ल-वर्षा के प्रमुख कारण है, जिससे जल तथा मिट्टी के संसाधन प्रभावित होते हैं।



14. हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं?

उत्तर : परंपरागत रूप से चली आ रही तकनीक से जीवाश्मी ईंधन को प्राप्त किया जाता है। जिससे काफी खर्च एवं काफी परेशानी होती है क्योंकि इसके लिए कुछ खास शर्तों का भी होना आवश्यक होता है। आज के इस वैज्ञानिक प्रणाली एवं तकनीकी के बढ़ते कदम में लगातार ऊर्जा की माँग बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऊर्जा के पंरपरागत स्रोतों पर आश्रित रहना संभव नहीं है।इसलिए हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर ध्यान दे रहे हैं।


15. बायोगैस संयंत्र से पर्यावरण को क्या लाभ है? [JAC 2020 (A)]

उत्तर : बायोगैस संयंत्र से विषैली गैसें नहीं निकलती। इससे धुआँ नहीं निकलता। अतः पर्यावरण प्रदूषित नहीं हो पाता है।


16. सौर कूकर के लिए कौन-सा दर्पण-अवतल, उत्तल अथवा समतल सर्वाधिक उपर्युक्त होता है? क्यों?

उत्तर : सौर कूकर के लिए अवतल दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त है।सूर्य से आनेवाली प्रकाश की किरणों को अवतल दर्पण परावर्तित करके एक बिन्दु पर अभिसरित कर देती है। फलस्वरूप वहाँ ताप बढ़ जाता है एवं खाना बनाने में सुविधा होती है।


17. भूतापीय ऊर्जा क्या है?

उत्तर : किसी कारणवश पृथ्वी के अन्दर तप्तस्थल का निर्माण हो जाता है। जब भूमिगत जल इन तप्त स्थलों के संपर्क में आता है तो भाप उत्पन्न होती है।यही तप्त जल अनुकूल परिस्थिति में ऊर्जा के स्रोत के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इसे ही भूतापीय ऊर्जा कहते हैं।


18. नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्व है?

उत्तर : (i) अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भी नाभिकीय ईंधन (U²³⁵) की कम मात्रा ही उपयोग में लायी जाती है। (ii) किसी नाभिकीय शक्ति संयंत्र द्वारा प्राप्त नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक तौर पर किया जाता है।


19. क्या कोई ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?

उत्तर : कोई भी ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकता है। आम तौर पर सौर ऊर्जा के प्रमुख स्रोत में सौर सेल को प्रदूषण मुक्त माना जाता है लेकिन वास्तव में सौर सेल से भी वातावरण प्रदूषित हो जाती है क्योंकि यह अधिक मात्रा में अवरक्त विकिरणों को प्राप्त करती है।


20. ऊर्जा स्रोत के रूप में जीवाश्म ईंधन तथा सूर्य की तुलना कीजिए और अंतर लिखिए।

उत्तर : जीवाश्म ईंधन-कोयला व पेट्रोलियम उत्पाद―सीमित भंडार के कारण अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत हैं। सूर्य 5 करोड़ वर्षों तक यूँ ही चमकता रहेगा इसलिए यह अक्षय स्रोत माना जाता है। जीवाश्म ईंधन प्रदूषण उत्पन्न करते हैं जबकि सौर ऊर्जा प्रदूषण-मुक्त है।



23. श्वसन को मन्द दहन कहते हैं, क्यों?

उत्तर : शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो हमें भोजन के ऑक्सीकरण द्वारा (ऊष्मा) प्राप्त होती है। भोजन के ज्वलन से ही ऊर्जा मुक्त होती है। हम साँस द्वारा ऑक्सीजन अन्दर ले जाते है जो भोजन को ऑक्सीकृत कर ऊष्मा, CO, तथा HO उत्पन्न करते हैं। यह ऑक्सीकरण अधिक धीमी गति के साथ शरीर के तापक्रम पर होता है इसलिए श्वसन को मन्द दहन कहा जाता है।


24. रॉकेट ईंधन किसे कहते हैं?

उत्तर : रॉकेट ईधन अथवा प्रणोदक वैसे इंधन हैं जिनके दहन के फलस्वरूप अत्यधिक मात्रा में गैसें एवं ऊर्जा उत्पन्न होती है। उत्पन्न गैसें रॉकेट के पिछले भाग से जेट के रूप में बहुत तीव्र गति से बाहर निकलती है जिससे रॉकेट इच्छित दिशा में प्रणोदित होता है।


25. समाप्य तथा अक्षय ऊर्जा में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर : वैसा ऊर्जा स्रोत जिससे ऊर्जा की आपूर्ति सीमित है, समाप्य ऊर्जा स्रोत कहलाता है। जैसे-कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस इत्यादि।ऐसी ऊर्जा स्रोत जिससे ऊर्जा की आपूर्ति असीमित है, अक्षय ऊर्जा स्रोत कहलाता है। जैसे-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा, नाभिकीय ऊर्जा इत्यादि।


                          Science/ विज्ञान

👉 My youtube channel Uttam bedia gps

✅ अन्य चैप्टर का क्वेश्चन आंसर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.........!!!💞


 👉 प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन 10th क्लास

👉 3. विद्युत (electricity) 10th class

👉 मानव नेत्र रंग बिरंगा 10th class

👉 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण (chemical reactions and equation)

👉 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव 10th class

👉 धातु और अधातु (metal and nonmetal )10th

👉 अम्ल, क्षारक एवं लवण (acid, base and salt) 10th

👉 कार्बन एवं उसके यौगिक (C and their compounds)

👉 तत्वों का वर्गीकरण (classification of element)

👉 जैव प्रक्रम (biological process)

👉 नियंत्रण एवं समन्वय (control and coordination)

👉 जीव जनन कैसे करते हैं (how do organisms reproduce)


👉 Work from home/ part & full time age 18+








  Powered by UID  |Terms of use|Privacy policy|

Not getting a job means that life has given you an opportunity to become a boss. Start where you are. Use what you have. Do what you can.|Believe you can and you're halfway there.|Do something today that your future self will thank you for." @2025uttam India Development. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜

 ⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜ "Trigonometry Formulas: Comprehensive List of All Key Trigonometric Formulas! This guide details ...