9. तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण

  UID  Uttam India development




 JAC board pariksha 10th class Hindi medium

                

Uttam Bediya founder of UID & New life technology  
    


                                                 

                                                        5. तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण

                    





1. आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में कितने तत्त्व हैं? [JAC 2017(A)]

उत्तर : 2


2. आवर्त सारणी के उदग्र स्तंभों को क्या कहते हैं? [JAC 2018 (A)]

उत्तर : समूह (वर्ग)


3. आधुनिक आवर्त सारणी के तत्वों के वर्गीकरण का आधार क्या है?

                                                       [JAC 2019(A)]

उत्तर : परमाणु संख्या


4. आवर्त सारणी के उदग्र स्तंभों को क्या कहते हैं? [JAC 2020 (A)]

उत्तर : आवर्त सारणी के उदग्र स्तंभ वर्ग या समूह कहलाते हैं।


5. पोटैशियम की परमाणु संख्या कितनी है?

उत्तर: 19


6. सोडियम की परमाणु संख्या कितनी है?

उत्तर : 23


7. आवर्त सारणी की क्षैतिज कतारें क्या कहलाती हैं?

उत्तर : आवर्त सारणी की क्षैतिज कतारें आवर्त कहलाती हैं।


8. आवर्त सारणी में उदग्र स्तंभ (वर्ग) की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर : 8 उदग्र स्तंभ (वर्ग) हैं।


9. आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर : 18 वर्ग हैं।


10. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तों की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर : आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तों की कुल संख्या 7 है।


11. आवर्त सारणी के दीर्घ रूप में कुल कितने वर्ग और आवर्त हैं?

उत्तर : आवर्त सारणी के दीर्घ रूप में कुल 18 वर्ग एवं 7 आवर्त हैं।


12. आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के तत्व का नाम लिखें।

उत्तर : हाइड्रोजन।


13. आवर्त सारणी के पहले 10 तत्त्वों में कौन-कौन धातु हैं?

उत्तर : लीथियम और बेरीलियम


14. एक तत्त्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 है। इस तत्त्व की परमाणु संख्या क्या है?

उत्तर : तत्त्व की परमाणु संख्या 17 है।


15. आवर्त सारणी के दाहिनी ओर के तत्त्वों के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं या क्षारकीय?

उत्तर : आवर्त सारणी के दाहिनी ओर के तत्त्वों के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।


16. तृतीय आवर्त में तत्त्वों की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर : तृतीय आवर्त में कुल 8 तत्त्व हैं।


17. ऑक्सीजन आवर्त सारणी के किस आवर्त में है?

उत्तर : ऑक्सीजन द्वितीय आवर्त में है।


18. तीन तत्त्वों के नाम बताएँ जिनका बाहरी शेल पूर्ण हो।

उत्तर : हीलियम (ns²), निऑन (ns²np⁶) और आर्गन (ns²np⁶)


19. किस तत्त्व के परमाणु में पूर्णतः भरे हुए सिर्फ दो शेल हैं?

उत्तर : निऑन में पूर्णतः भरे हुए सिर्फ दो शेल (K-2, L-8) हैं।


20. एक तत्त्व का नाम बताएँ जिसके दूसरे शेल में पहले शेल से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैं।

उत्तर : कार्बन (2,4)


21. चार संयोजकता इलेक्ट्रॉन वाले एक तत्त्व का नाम बताएँ जिसमें कुल शेल तीन हों।

उत्तर : सिलिकन (3s²3p²)


22. एक तत्त्व का नाम बताएँ जिसके दो शेल हैं तथा संयोजकता शेल में तीन इलेक्ट्रॉन हैं।

उत्तर : बोरॉन (1s²2s²2p¹)


23. सोडियम की परमाणु क्रमांक कितनी है?

उत्तर : 11


24. न्यूलैंड ने अष्टक नियम कब दिया था?

उत्तर : सन् 1893 में।


25. Li, Be, B,Na को बढ़ती आयनन ऊर्जा के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

उत्तर : Na <Li < B< Be.


                                2 अंक स्तरीय प्रश्न

1. मेंडलीव ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन-सा मापदंड अपनाया था? कोई दो मापदंड लिखिए।           

उत्तर : मेडलीव ने अपने आवर्त सारणी तैयार करने के लिए निम्नलिखित मापदंड अपनाया―

(i) तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते हुए क्रम में सजाया। 

(ii) समान गुणधर्म वले तत्त्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया।


3. एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 है।

(a) इस तत्त्व की परमणु-संख्या क्या है?

(b) निम्न में से किस तत्त्व के साथ इसकी रासायनिक समानता

होगी? (परमाणु-संख्या कोष्ठक में दी गई है)

N(7), F(9, P(15), Ar(18)

                                     [JAC 2011 (A).2012(A)]

उत्तर : (a) परमाणु संख्या = 2+8+7 = 17

(b) तत्त्व F(9) के साथ परमाणु संख्या 17 वाले तत्त्व की रासायनिक समानता होगी, क्योंकि दोनों के संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या (7) समान है।


4. मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए। आपके चयन का क्या आधार है?

उत्तर : मैग्नीशियम (Mg) समूह 2 का सदस्य है। चूँकि एक ही समूह के तत्वों की रासायनिक अभिक्रियाशीलता एक समान होती है क्योंकि सबों का संयोजकता इलेक्ट्रॉन समान होता है। इसलिए समूह 2 के दो तत्व बेरीलियम (Be) एवं कैल्सियम (Ca) हैं जिनकी रासायनिक अभिक्रियाशीलता मैग्नीशियम (Mg) के समान होती है।


5. (i) आधुनिक आवर्त सारणी में कितने आवर्त और कितने समूह हैं?

(ii) आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में केवल दो ही तत्व क्यों हैं?

उत्तर : (i) आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त तथा (I से VIII तक तथा) इसके बाद शून्य (0) समूह को मिलाकर कुल नौ वर्गों की 18 लम्ब कतारें होती हैं।


(ii) आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में हाइड्रोजन एवं हीलियम दो ही तत्व है। क्योंकि प्रथम आवर्त में केवल एक इलेक्ट्रॉन कोश होता है जिसमें केवल दो इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं। हाइड्रोजन के अंतिम कक्ष में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है जबकि He के अंतिम कक्ष में केवल दो इलेक्ट्रॉन होते हैं।


6. आवर्त सारणी में तत्त्वों की परमाणु त्रिज्या आवर्त में बाई ओर से दाई ओर जाने में परमाणु संख्या के बढ़ने के साथ क्यों घटती है?

                                               [JAC 2014(A)]

उत्तर : आवर्त में इलेक्ट्रॉन एक-एक करके एक ही ऊर्जा कोश में भरता है। प्रत्येक इलेक्ट्रॉन के भरने के साथ नाभिक आवेश एक यूनिट बढ़ जाता है।

परिणामतः इलेक्ट्रॉनों का आकर्षण नाभिक की ओर लगातार बढ़ता जाता है। ऐसा होने से परमाणु त्रिज्या घट जाती है। अर्थात् आवर्त में बाईं ओर से दाईं ओर जाने पर परमाणु आकार धीरे-धीरे घटता जाता है।


7. आधुनिक आवर्त सारणी के पहले दस तत्वों में कौन-से धातु हैं?

                                                [JAC 2015 (A)]

उत्तर : आधुनिक आवर्त सारणी में पहले 10 तत्वों में लीथियम (Li) एवं बेरिलियम (Be) दो धातुएँ हैं, बोरॉन (B) उपधातु है और शेष सात हाइड्रोजन(H), हीलियम (He), कार्बन (C), नाइट्रोजन (N), ऑक्सीजन (O), फ्लोरीन (F)

एवं निऑन (Ne) अधातुएँ हैं।


8. (a) मेंडेलीफ का आवर्त नियम लिखिए।

(b) निम्नलिखित में उत्कृष्ट गैस को पहचानिए―

        N, Ni, Na, Ne.                   [JAC 2016 (A)]

उत्तर : (a) तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्त फल होते हैं।

(b) Ne


9. आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया है?

                                                 [JAC 2019 (A)]

उत्तर : मेंडलीव के बाद उत्कृष्ट गैसों का आविष्कार हुआ था। इनके बाह्यतम शेल का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns²np⁶  (एक‌ तत्व  को छोड़कर ,जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² है) इनके बाह्यतम शेल में अष्टक होने के कारण ये निष्क्रिय होते हैं। अतः, आवर्त सारणी की व्यवस्था को छेड़े बिना इन्हें एक नए समूह में रख दिया गया है।


10. मेंडलीव की आवर्त सारणी की दो उपलब्धियों एवं दो विसंगतियाँ लिखिए। [JAC 2020 (A)]

उत्तर : मेंडलीव की आवर्त सारणी की दो उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं―

(i) यह तत्वों के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है।

(ii) इसमें उपसमूह A तथा B एक ही वर्ग के अंतर्गत हैं।

विसंगतियाँ―

(i) आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान उचित नहीं है।

(ii) एक तत्व से दूसरे तत्व की ओर आगे बढ़ने पर परमाणु द्रव्यमान में नियमित रूप से वृद्धि नहीं होती है।


11. निम्न के नाम बताइए―

(a) तीन तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।

(b) दो तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हों।

(c) तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो।

उत्तर:

(a) ∵ बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन है।

      ∴ तत्व समूह 1 का है।

      ∴ समूह 1 के तीन तत्व―Li, Na, K.


(b) ∵ बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन हैं।

     ∴ तत्व समूह 2 का है।

     ∴ समूह 2 के दो तत्व―Mg, Ca.


(c) ∵ बाहरी कोश पूर्ण है।

      ∴ तत्व समूह 18 का है।

      ∴ समूह 18 के तीन तत्व―He, Ne, Ar.


12. एक तत्व A का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8, 8,2 है―

(क) तत्व A की वर्ग संख्या क्या है?

(ख) तत्व A की आवर्त संख्या क्या है?

उत्तर : (क) वर्ग संख्या =2; (ख) आवर्त संख्या = 4


13. किस तत्व में―

(a) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं?

(b) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2 है?

(c) कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?

(d) कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं?

(e) दूसरे कोश में पहले कोश से दुगुने इलेक्ट्रॉन हैं?

उत्तर : (a) नियॉन (Ne) [∵ Ne (10) = 2,8]

(b) मैग्नीशियम (Mg) [ ∵ Mg (12) = 2, 8, 2]

(c) सिलिकॉन (Si) [ ∵ Si (14) = 2,8,4]

(d) बोरॉन (B) [ ∵ B(5) %D 2,3]

(e) कार्बन (C) [ ∵ C(6) = 2,4]


14. मैग्नीशियम की तरह रासायनिक गुण दर्शानेवाले किन्हीं दो तत्त्वों के नाम लिखें। आपके चयन का क्या आधार है?

उत्तर : मैग्नीशियम की तरह रासायनिक गुण दर्शानेवाले दो तत्त्व

हैं―बेरीलियम (Be) और कैल्सियम (Ca)।

हम जानते हैं कि समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले तत्त्वों के गुण समान होते हैं। Be. Mg एवं Ca के परमाणु के बाह्यतम शेल का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns है। चूंकि इनके संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या 2 है, अतः ये तीनों तत्त्व आवर्त सारणी के वर्ग 2 के सदस्य हैं। इसलिए ये समान गुण वाले तत्त्व हैं।


15. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?

उत्तर : मोसले (1911) के अध्ययन के आधार पर बताया गया कि परमाणु संख्या ही किसी तत्त्व का मौलिक गुण है न कि परमाणु भार। आधुनिक आवर्त नियम इसी परमाणु संख्या पर आधारित है। इस नियम के अनुसार, तत्त्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं।आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को इसी नियम के अनुसार उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में सजाया गया है।


16. मेंडलीफ की आवर्त सारणी की मुख्य सीमाएँ क्या हैं?

उत्तर : मेंडलीफ की आवर्त सारणी की मुख्य सीमाएँ―

(i) मेंडलीफ की आवर्त सारणी में हाइड्रोजन को उचित स्थान नहीं दिया गया।

(ii) जब तत्वों के समस्थानिकों की खोज हुई तो उन्हें आवर्त सारणी में उचित स्थान नहीं दिया जा सका।

(iii) एक तत्व से दूसरे तत्व की ओर आगे बढ़ने पर परमाणु द्रव्यमान में नियमित रूप से वृद्धि नहीं होती। अतः यह पता लगाना कठिन था कि दो तत्वों के बीच कितने और तत्व खोजे जा सकते हैं।


17. डॉवेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं?

उत्तर : डॉबेराइनर के वर्गीकरण की सीमाएँ निम्नलिखित हैं―

(i) उस समय तक ज्ञात सभी तत्वों का वर्गीकरण त्रिक के आधार पर नहीं हो सका।

(ii) यह त्रिक नियम कुछ ही तत्वों तक सीमित रहा।

(iii) उस समय तक ज्ञात तत्वों में केवल तीन त्रिक ही ज्ञात हो सके थे।


18. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?

उत्तर : न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की निम्नलिखित सीमाएँ हैं―

(i) यह सिद्धांत केवल हल्के तत्व कैल्सियम (Ca) तक ही लागू होता है।

(ii) अक्रिय गैस के निर्माण के बाद आठवें तत्व का गुणधर्म पहले तत्व के समान न होकर नौवें तत्व का गुणधर्म पहले तत्व के समान होने लगा।

(iii) दो-दो तत्वों को एक साथ रखा गया है। जैसे―Co और Ni, Ce और La

(iv) असमान तत्वों को एक साथ रखा गया एवं समान तत्वों को अलग-अलग रखा गया है। जैसे― Co तथा Ni को F, CI तथा H के साथ रखा गया और Fe को Co तथा Ni से दूर रखा गया है।







                      Science/ विज्ञान

👉 My youtube channel Uttam bedia gps

✅ अन्य चैप्टर का क्वेश्चन आंसर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.....!!💕

  👉 प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन 10th क्लास

  👉 3. विद्युत (electricity) 10th class

  👉 मानव नेत्र रंग बिरंगा 10th class

 👉 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण (chemical reactions and equation)

👉 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव 10th class

👉 धातु और अधातु (metal and nonmetal )10th

👉 अम्ल, क्षारक एवं लवण (acid, base and salt) 10th

👉 कार्बन एवं उसके यौगिक (C and their compounds)

👉 जैव प्रक्रम (biological process)

👉 तत्वों का वर्गीकरण (classification of element)

👉 नियंत्रण एवं समन्वय (control and coordination)

👉 जीव जनन कैसे करते हैं (how do organisms reproduce)



👉 Work from home/part & full time age 18+










  Powered by UID  |Terms of use|Privacy policy|

Not getting a job means that life has given you an opportunity to become a boss. Start where you are. Use what you have. Do what you can.|Believe you can and you're halfway there.|Do something today that your future self will thank you for." @2025uttam India Development. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜

 ⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜ "Trigonometry Formulas: Comprehensive List of All Key Trigonometric Formulas! This guide details ...