3. मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार

 UID 🇮🇳 uttam india development



JAC board pariksha 10th class Hindi medium






                      मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार

                   

1. सामान्य आँख के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या होती है

                                                             [jac 2019(a)

उत्तर : स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी का मान लगभग 25cm होता है


2. मानव नेत्र के उस भाग का नाम लिखिए जिस पर किसी वस्तु प्रतिबिम्ब बनता है।                                       

                                                          [jac 2017(a)

उत्तर : रेटिना


3. मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस रहता है? [jac 2018 (a), 2020 (

उत्तर : उत्तल लेंस


4. निकट दृष्टिदोष का कोई व्यक्ति 1.2 m से अधिक दूरी पर रखी वस्तु को सुस्पष्ट नहीं देख सकता। इस दोष को दूर करने के लिए प्रयुक्त संशोधन लेंस किस प्रकार का होना चाहिए

उत्तर : अवतल लेंस


5. मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। ये किसके का होता है

उत्तर : समंजन-शक्ति


6. स्पष्ट-दृष्टि की न्यूनतम दूरी का मान कितना होता है

उत्तर : 25 सेमी


7. कक्षा की अंतिम पंक्ति में बैठा छात्र बोर्ड पर लिखी गई विषय-वस्तु नहीं पढ़ सकता है। वह छात्र किस दृष्टि-दोष से पीड़ित है

उत्तर : निकट-दृष्टि दोष से


8. नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी कम हो जाने पर कौन-सा दृष्टि-दोष उत्पति होता है

उत्तर : निकट-दृष्टि दोष


9. दीर्घ-दृष्टि दोष वाली आँख दूर की वस्तु को साफ-साफ देख सकती है या निकट की वस्तु को

उत्तर : दूर की वस्तु को


10. नेत्र के किस दोष को दूर करने के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है

उत्तर : निकट-दृष्टि दोष 


11. श्वेत प्रकाश के किस वर्ण का तरंगदैर्घ्य न्यूनतम होता है

उत्तर : बैंगनी


12. श्वेत प्रकाश के किस वर्ण का तरंगदैर्घ्य सर्वाधिक होता है

उत्तर: लाल


13. श्वेत प्रकाश के उसके अवयवी वर्णों (रंगों) में बँटने की घटना को क्या कहते हैं

उत्तर: प्रकाश का वर्ण-विक्षेपन


14. श्वेत प्रकाश की किरण जब किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है कौन-सा वर्ण (रंग) सबसे अधिक विचलित (deviate) होता है

उत्तर : बैंगनी वर्ण ( रंग )


15. क्या कारण है कि आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है

उत्तर : प्रकाश के प्रकीर्णन के का


16. क्या प्रकाश का वर्ण (रंग) प्रकाश के तरंगदैर्घ्य पर निर्भर करता है

उत्तर : हाँ, निर्भर करता है


17. किसी कोलॉइडीय विलयन में निलंबित कणों से प्रकाश के प्रकीर्णन किस प्रभाव के नाम से जाना जाता है

उत्तर: टिंडल प्रभाव


18. किसी माध्यम में छोटे कणों के निलंबन को क्या कहा जाता है

उत्तर : कोलॉ


19. अधिक तरंगदैर्घ्य के.प्रकाश का प्रिज्म द्वारा उत्पन्न विचलन कम होता है या अधिक

उत्तर : विचलन कम होता है


20. दूर दृष्टिदोष किस प्रकार के लेंस से दूर किया जा सकता है

उत्तर : उत्तल लेंस


21. निकट दृष्टिदोष किस प्रकार के लेंस द्वारा दूर किया जाता है

उत्तर : अवतल लेंस


22. परितारिका कहाँ होती है

उत्तर : कॉर्निया के पीछे


                           2 अंक स्तरीय प्र


1. नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?  [jac 2019 (a

उत्तर : जब आँख अनन्त पर स्थित किसी वस्तु को देखती है तो नेत्र पर गिरने वाली समान्तर किरणें नेत्र-लेंस द्वारा रेटिना पर फोकस हो जाती है तथा नेत्र को वस्तु स्पष्ट दिखायी देती है। उस समय माँसपेशियाँ ढीली पड़ी रहती है तथा नेत्र-लेंस की फोकस दूरी सबसे अधिक होती है। जब नेत्र किसी समीप की वस्तु को देखता है तो माँसपेशियाँ सिकुड़कर लेंस के तलों की वक्रता-त्रिज्याओं छोटी कर देती हैं। इससे नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी कम हो जाती है और वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब पुनः रेटिना पर बन जाता है। नेत्र की इस प्रकार फोकस दूरी परिवर्तित करने की क्षमता को समंजन क्षमता कहते हैं


2. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार का होता है

उत्तर : सामान्य नेत्र से स्पष्ट दिखनेवाली वस्तु का स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ना ही दृष्टि दोष कहलाता है। यह चार प्रकार का होता है- 

✅ दीर्घदृष्टि 

✅ लघुदृष्टि, 

✅ जरादृष्टि तथा 

✅ अबिंदुक





👉 My youtube channel Uttam bedia gps

   👉  प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन 10th क्लास.   

   👉  3. विद्युत (electricity) 10th class.

👉 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण (chemical reactions and equation)

👉 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव 10th class

👉 धातु और अधातु (metal and nonmetal )10th

👉 अम्ल, क्षारक एवं लवण (acid, base and salt) 10th

👉 कार्बन एवं उसके यौगिक (C and their compounds)

👉 तत्वों का वर्गीकरण (classification of element)

👉 जैव प्रक्रम (biological process)

👉 नियंत्रण एवं समन्वय (control and coordination)

👉 जीव जनन कैसे करते हैं (how do organisms reproduce)


👉 Work from home/part & full time age 18+








  Powered by UID  |Terms of use|Privacy policy|

Not getting a job means that life has given you an opportunity to become a boss. Start where you are. Use what you have. Do what you can.|Believe you can and you're halfway there.|Do something today that your future self will thank you for." @2025uttam India Development. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜

 ⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜ "Trigonometry Formulas: Comprehensive List of All Key Trigonometric Formulas! This guide details ...