8. कार्बन एवं उसके यौगिक

||समजातीय श्रेणी क्या है ?|| उदाहरण के साथ समझाइए। साबुन के साफ करने की क्रिया का वर्णन करें।|| प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? सोदाहरण स्पष्ट करें।|| [JAC 2020 (A)]||   

 JAC board pariksha 10th class Hindi medium

              

    




                   4. कार्बन एवं उसके यौगिक


1. एक कार्बनिक यौगिक कालिख ज्वाला के साथ जलता है। क्या यह संतृप्त यौगिक है अथवा असंतृप्त? [JAC 2009 (A)]

उत्तर : असंतृप्त


2. प्रकार्यात्मक समूह ― COOH का नाम बताएँ। [JAC 2009 (S)]

उत्तर : कार्बोक्सिलिक अम्ल।


3. तीन कार्बन परमाणुओं वाली ऐल्केन का नाम बताइए। [JAC 2010 (S)]

उत्तर : प्रोपेन


4. ऐल्केन का सामान्य सूत्र क्या है? [JAC 2016 (A)]

उत्तर : CₙH₂ₙ +₂


5. ऐल्कीन का सामान्य सूत्र क्या है? [JAC 2011 (A), 2013 (A) 2017 (A)]

उत्तर : CₙH₂ₙ


6. ऐल्काइन का सामान्य सूत्र क्या है? [JAC2019 (A)]

उत्तर : CₙH₂ₙ_₂


7. CₙH₂ₙ किसी हाइड्रोकार्बन ग्रुप का सामान्य सूत्र है? [JAC 2020 (A)]

उत्तर : असंतृप्त हाइड्रोकार्बन


8. CH₃COC₂H₅ में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह की पहचान कीजिए।

                                                       [JAC 2015 (A)]

उत्तर : इथाइल एसीटेट के प्रकार्यात्मक समूह कीटोन है।


9. निम्न में से कौन एक एल्डिहाइड है?

        HCHO, CH₃OH, CH₃CH₂OH [JAC 2014(A)]

उत्तर : HCHO


10. हाइड्रोकार्बन C₂H₆, C₃Hg, C₂ H₂ एवं CH₄ में से किसमें संकलन अभिक्रिया होती है? [JAC 2010 (A)]

उत्तर : C₂H₂


11. C₆₀-फुलेरीन अणु की आकृति कैसी होती है?

उत्तर : C₆₀-फुलेरीन अणु की आकृति फुटबॉल जैसी होती है।


12. दो अभिक्रियाशील समूहों को लिखें।

उत्तर : हाइड्रॉक्सिल समूह (–OH) एवं ऐल्डिहाइडिक समूह (―CHO)


13. कीटोनिक अभिक्रियाशील समूह का संरचना-सूत्र अंकित करें।

उत्तर :> C = O


14. क्लोरोफॉर्म का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : ट्राइक्लोरोमेथेन


15. साइक्लोपेंटेन का सूत्र लिखें।

उत्तर : C₅H₁₀


16. मेथिल ऐल्कोहॉल और एथिल ऐल्कोहॉल में कौन विषैला द्रव है?

उत्तर : मेथिल ऐल्कोहॉल


17. उच्च वसा-अम्लों के सोडियम लवणों को क्या कहते हैं?

उत्तर : साबुन


18. किसी एक अपमार्जक का नाम लिखें।

उत्तर : सोडियम लॉरिल सल्फेट।


19. कार्बन के दो प्रमुख अपरूपों का नाम बताएँ।

उत्तर : हीरा एवं ग्रेफाइट।


20. हेक्सेन में सहसंयोजक आबंधों की संख्या वताएँ।

उत्तर : 19


21. CO₂ सूत्र वाले कार्बन डाइऑक्साइड की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना क्या होगी?

उत्तर : O==C==O


22. कार्बन का कौन-सा अपरूप विद्युत का सुचालक होता है?

उत्तर : ग्रेफाइट


23. संतृप्त हाइड्रोकार्बन के समूह का क्या कहा जाता है?

उत्तर : एल्केन


24. प्रकार्यात्मक समूह > CO का नाम वताएँ।

उत्तर : कीटोन।


25. CH₃CI का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : क्लोरोमेथेन


26. C₂H₅NO₂ का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : नाइट्रो एथेन


27. CH₃OH का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : मेथेनॉल


28. HCOOH का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : मेथेनॉइक अम्ल


29. CH₃CHO का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : एथेनैल


30. CH₃COCH₃ का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : प्रोपेनोन


31. C₃H₄ का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : प्रोपाइन


32. C₃H₇CI का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : क्लोरो प्रोपेन


33. C₂ H₅OH का IUPAC नाम लिखें।

उत्तर : एथेनॉल


34. पेंटेन से उत्पन्न एल्कोहॉल का आण्विक सूत्र लिखें।

उत्तर : C₅H₁₁OH


35. ऐल्कोहॉल श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।

उत्तर : CₙH₂ₙ+₁OH


36. ऐल्डिहाइड श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।

उत्तर : CₙH₂ₙ+₁ CHO


37. कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।

उत्तर : CₙH₂ₙ+₁ COOH


38. एथेनॉल के वायु में दहन पर जल के अतिरिक्त और कौन-सा दूसरा उत्पाद प्राप्त होता है?

उत्तर : CO₂


39. तनु क्षारीय पोटेशियम परमैगनेट (KMnO₄) को एथेनॉल के साथ गर्म करने से प्राप्त उत्पाद का नाम बताएँ।

उत्तर : एथेनॉइक अम्ल।


40. एथेनॉइक अम्ल का साधारण नाम क्या है?

उत्तर : ऐसिटिक अम्ल।


41. सिरका क्या है?

उत्तर : ऐसिटिक अम्ल के 3-4% विलयन को सिरका के नाम से जाना जाता है।


42. सिरका में कौन-सा अम्ल होता है?

उत्तर : सिरका में ऐसिटिक अम्ल (एथेनॉइक अम्ल) होता है।


43. अपमार्जक किसे कहते हैं?

उत्तर : रासायनिक रूप से लंबी हाइड्रोकार्बन श्रृंखला युक्त सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण को अपमार्जक कहते हैं।


                       3 अकस्तरीय प्रश्न


1. निम्नलिखित यौगिकों के नाम दीजिए―

(a) एथेन से व्युत्पन्न एक ऐल्कोहॉल।

(b) ब्यूटेन से व्युत्पन्न एक कीटोन।

(c) मेथेन से व्युत्पन्न एक कार्बोक्सिलिक अम्ला

                                          [JAC 2010 (A)]

उत्तर : (a) एथेन से व्युत्पन्न एक एल्कोहॉल का नाम एथिन एल्कोहॉल [एथेनॉल (C₂H₅FOH)] है।


(b) ब्यूटोन से उत्पन्न एक कीटोन का नाम मेथिल एथिल कीटोन याब्यूटेनोन (CH₃COCH₂ . CH₃) है।


(c) मेथेन से व्युत्पन्न एक कार्बोक्सिलिक अम्ल का नाम एसीटिक अम्ल (CH₃COOH) है।


2. संकलन एवं प्रतिस्थापन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? दोनों में प्रत्येक के एक-एक उदाहरण दीजिए। 

                                                 [JAC 2017(A)]

उत्तर : संकलन अभिक्रिया : वह अभिक्रिया जिसमें दो या अधिक पदार्थ (तत्त्व या यौगिक) परस्पर संयोग कर एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं। नए पदार्थ का गुण मूल पदार्थ के गुण से बिलकुल भिन्न होते हैं। जैसे-

मैगनीशियम (Mg) को वायु या ऑक्सीजन में जलाने पर नया यौगिक MgO बनता है।

         प्रतिस्थापन अभिक्रिया में, किसी यौगिक में उपस्थित परमाणु के समूह को किसी दूसरे परमाणु द्वारा विस्थापित कर देता है। यह एकल विस्थापन तथा उभयविस्थापन होता है जैसे―

एक विस्थापन : Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu

उभय विस्थापन : BaCl₂ + Na₂ .SO₄ → BaSO₄ + 2NaCl


3. इथेनॉल से इथेनॉइक अम्ल में परिवर्तन को ऑक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहते हैं? [JAC2019(A)]

उत्तर : इथेनॉल से जब ऑक्सीजन परमाणु प्रतिक्रिया करता है तो इथेनॉल के दो हाइड्रोजन परमाणु ऑक्सीजन परमाणु से संयुक्त होकर जल का एक अणु बनाकर अलग हो जाते हैं जिससे इथेनल (एसीटल्डिहाइड) बनता है। किसी अणु से हाइड्रोजन का निकलना ऑक्सीकरण कहलाता है। फिर, बने हुए इथेनल से जब एक परमाणु ऑक्सीजन जुड़ता है तो इथेनोइक अम्ल बनता है और

ऑक्सीजन का जुड़ना ऑक्सीकरण है। इसलिए इथेनॉल से इथेनोइक अम्ल का बनना एक ऑक्सीकरण प्रतिक्रिया कहलाता है।



4. समजातीय श्रेणी क्या है ? उदाहरण के साथ समझाइए। [JAC 2020 (A)]

उत्तर― समजातीय श्रेणी वैसे यौगिकों की श्रेणी होती है जिसके सभी सदस्यों को किसी सामान्य सूत्र से व्यक्त किया जाता है तथा किसी भी दो क्रमागत सदस्यों के अणुसूत्रों में ―CH₂― का अंतर होता है। इस श्रेणी के सभी यौगिकों में एक ही क्रियाशील समूह रहने के कारण उनके रासायनिक गुणों में समानता पाई जाती है।

उदाहरण―ऐल्केन श्रेणी के सदस्यों को सामान्य सूत्र CₙH₂ₙ+₂ से व्यक्त किया जाता है। इस श्रेणी के सदस्य मेथेन (CH₄), एथेन (C₂H₆), प्रोपेन (C₃H₈) आदि हैं। इनके अणुसूत्रों से स्पष्ट है कि प्रत्येक सदस्य अपने से पहले आए हुए सदस्य से―CH₂― अधिक है। अतः, ऐल्केन श्रेणी एक समजातीय श्रेणी है।

5. समावयवता क्या है? कोई एक उदाहरण दें।

उत्तर : समावयवता कार्बनिक यौगिकों में पाई जानेवाली वैसी घटना है जिसमें एक ही अणुसूत्र से विभिन्न यौगिकों का बोध होता है जिनके गुणों में अंतर पाया जाता है। एक ही अणुसूत्र से व्यक्त होनेवाले विभिन्न यौगिक समावयवी कहलाते हैं। यथा, अणुसूत्र C₂H₆O से दो भिन्न यौगिक डाइमेथिल ईथर (CH₃ . O . CH₃) एवं एथिल ऐल्कोहॉल (C₂H₅OH) का बोध होता है जिनके गुणों में अंतर होता है।


6. प्रकार्यात्मक समूह क्या है? उदाहरण दें।

उत्तर : किसी कार्बनिक यौगिक में उपस्थित परमाणु या परमाणुओं के उस समूह को, जिस पर उस कार्बनिक यौगिक के रासायनिक गुण निर्भर करता है,प्रकार्यात्मक समूह या अभिलक्षकीय समूह कहते हैं। जैसे, मेथैनॉल (CH₃OH) में उपस्थित हाइड्रॉक्सिल (―OH) तथा एथेनॉइल अम्ल (CH₃COOH) में उपस्थित कार्बोक्सिल (―COOH), दोनों प्रकार्यात्मक समूह हैं।


7. अभिक्रियाशील समूह किसे कहते हैं? किसी एक अभिक्रियाशील समूह का नाम लिखें।

उत्तर : कार्बनिक यौगिकों में विद्यमान वैसे समूह को अभिक्रियाशील समूह कहते हैं जिसके ऊपर उनके मुख्य गुण निर्भर करते हैं। यथा- एथिल ऐल्कोहॉल का अभिक्रियाशील समूह ऐल्कोहॉलीय हाइड्रॉक्सिल समूह (–OH)है। ऐल्डिहाइडिक समूह (―CHO) अभिक्रियाशील समूह है।


8. किण्वन की क्रिया क्या है? इसमें कौन-सी गैस निकलती है?

उत्तर : जटिल कार्बनिक यौगिकों के सूक्ष्मजीवों से स्रावित जटिल नाइट्रोजनी पदार्थों, जिन्हें एंजाइम कहते हैं, द्वारा मंद गति से अपघटित होकर सरल यौगिकों में परिवर्तित होने की क्रिया को किण्वन की क्रिया कहते हैं।


C₆H₁₂O₆ ____जाइमेज/यीस्ट से→ 2C₂H₅OH + 2CO₂

ग्लूकोज एथिल एल्कोहॉल किण्वन की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।


9. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? सोदाहरण स्पष्ट करें।

उत्तर : प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ हैं जिनमेंअभिकारक के परमाणु अथवा समूह यौगिकों के परमाणु  अथवा समूह को विस्थापित कर उनका स्थान ग्रहण करते हैं।

उदाहरण के लिए, Fe उत्प्रेरक की उपस्थिति में बेंजीन के हाइड्रोजन परमाणु का क्लोरीन परमाणु द्वारा प्रतिस्थापन

C₆H₆ + Cl₂ ____Fe→ C₆H₅CI + HCI

बेंजीन क्लोरीन क्लोरोबेंजीन हाइड्रोजन क्लोराइड


10. एस्टरीकरण की क्रिया किसे कहते हैं? समीकरण द्वारा समझाएँ।

उत्तर : एस्टरीकरण वैसी रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें सांद्र H₂SO₄की उपस्थिति में ऐल्कोहॉल कार्बनिक अम्ल से अभिक्रिया कर एस्टर का निर्माण करते हैं। यथा, सांद्र H₂SO₄ की उपस्थिति में एथिल ऐल्कोहॉल ऐसीटिक अम्ल से अभिक्रिया कर एथिल ऐसीटेट बनाता है।

C₂H₅OH + CH₃COOH ___H₂SO₄→CH₃COOC₂H₅ + H₂O

एथिल ऐल्कोहॉल ऐसीटिक अम्ल एथिल ऐसीटेट जल


11. संतृप्त हाइड्रोकार्बन एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन क्या है?

उत्तर : संतृप्त हाइड्रोकार्बन : सहसंयोजक एकल बंधनों से जुड़े कार्बन एवं हाइड्रोजन के यौगिक संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं। इन्हें ऐल्केन (alkane) भी कहा जाता है। इनका सामान्य रासायनिक सूत्र Cₙ H₂ₙ+₂ है।

ऐल्केन, स्थायी और अक्रिय यौगिक होता है, अध्रुवीय होने के कारण इसके अणु जल में अविलेय होते हैं।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन : खुली श्रृंखला वाले वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन परमाणुओं के बीच द्विबंधन अथवा त्रिबंधन उपस्थित रहते हैं, असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं। कार्बन परमाणुओं के बीच द्विबंधन रहने पर हाइड्रोकार्बन को ऐल्कीन कहते हैं। ऐल्कीन का सामान्य सूत्र CₙH₂ₙ है। कार्बन परमाणुओं के बीच त्रिबंधन रहने पर हाइड्रोकार्बन को ऐल्काइन कहते हैं।ऐल्काइन का सामान्य सूत्र CₙH₂ₙ_₂ है।


12. एल्काइन क्या है? इसका सामान्य सूत्र लिखें। सबसे सरल एल्काइन का नाम तथा इलेक्ट्रॉनिक संरचना लिखें। इस एल्काइन का उपयोग बताएँ।

उत्तर : वैसे हाइड्रोकार्बन जिनमें अंतिम दो कार्बन परमाणु आपस में त्रिबंध द्वारा जुड़े रहते हैं और शेष कार्बन परमाणु आपस में एकल बंधन द्वारा जुड़े रहते हैं, उसे ऐल्काइन कहते हैं। सामान्य सूत्र―CₙH₂ₙ_₂

सबसे सरल ऐल्काइन―एथाइन (C₂H₂)

इलेक्ट्रॉनिक संरचना―


उपयोग―ऑक्सी एसीटाइलीन ज्वाला उत्पन्न कर धातुओं को बेल्डींग करने में।


13. हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया क्या है? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है।

उत्तर : उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन द्वारा असंतृप्त कार्बनिक यौगिकों के अपचयन की क्रिया हाइड्रोजनीकरण कहलाती है।

हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया व्यापारिक महत्त्व की है। इसका उपयोग वनस्पति तेल से वनस्पति घी (डालडा) बनाने के लिए किया जाता है। वनस्पति तेलों में प्रायः लंबी असंतृप्त शृंखला होती है जबकि वसा में हाइड्रोकार्बन श्रृंखला संतृप्त होती है। वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने के लिए तेलों को473 K तक गर्म कर उसमें कुछ निकेल फॉर्मेट मिला दिया जाता है तथा उसमें हाइड्रोजन प्रवाहित किया जाता है। हाइड्रोजन निकेल फॉर्मेट को सूक्ष्म निकेल कणों में अपचयित कर देता है जो उत्प्रेरक का कार्य करते हैं। तेलों में उपस्थित लंबी असंतृप्त श्रृंखला वाले वसीय अम्ल हाइड्रोजन द्वारा संतृप्त कार्बन श्रृंखला वाले यौगिक में अपचयित हो जाते हैं जिनका वनस्पति घी (डालडा) के रूप में व्यवहार किया जाता है।


14. अभिक्रियाशील समूह किसे कहते हैं? किसी एक अभिक्रियाशील समूह का नाम लिखें।

उत्तर : कार्बनिक यौगिकों में विद्यमान वैसे समूह को अभिक्रियाशील समूह कहते हैं जिसके ऊपर उनके मुख्य गुण निर्भर करते हैं। यथा― एथिल ऐल्कोहॉल का अभिक्रियाशील समूह ऐल्कोहॉलीय हाइड्रॉक्सिल समूह (―OH )है। ऐल्डिहाइडिक समूह (―CHO) अभिक्रियाशील समूह है।


15. किण्वन द्वारा हम चीनी से एथिल ऐल्कोहॉल कैसे प्राप्त करेंगे?

उत्तर : यीस्ट में मौजूद एंजाइम द्वारा चीनी या स्टार्च का किण्वन कराकर एथिल ऐल्कोहॉल का उत्पादन किया जाता है।

चीनी, जो सूक्रोस नामक रासायनिक यौगिक है, यीस्ट में विद्यमान एंजाइम इन्वर्टेज द्वारा ग्लूकोस एवं फ्रक्टोस में परिणत होता है और ग्लूकोस पुनः यीस्ट में विद्यमान जाइमेज नामक एंजाइम द्वारा एथेनॉल में किण्वित हो जाता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।

C₁₂H₂₂O₁₁ + H₂O ____इन्वर्टेज/यीस्ट से → C₆H₁₂O₆ + C₆H₁₂O₆

सूक्रोस (चीनी) ग्लूकोस फ्रक्टोस


C₆H₁₂O₆ + जाइमेज/यीस्ट से → 2C₂H₅OH + 2CO₂

ग्लूकोस एथेनॉल कार्बन डाइऑक्साइड


16. मक्खन और खाद्य तेल में अंतर समझने के लिए एक परीक्षण बताएँ।

उत्तर : मक्खन एक वसा है जिसकी हाइड्रोकार्बन शृंखलाएँ संतृप्त होती हैं। खाद्य तेल में असंतृप्त कार्बन शृंखला वाले यौगिक (वसीय अम्ल) होते है।

ब्रोमीन या बेयर अभिकर्मक असंतृप्त यौगिकों से अभिक्रिया कर रंगहीन हो जाते हैं। अतः, इनका उपयोग कर मक्खन और खाद्य तेल का परीक्षण कर सकते हैं।


17. ऐल्कोहॉलीय पेय अथवा शराब क्या है?

उत्तर : एथिल ऐल्कोहॉल एक मादक द्रव है जो शराब के रूप में पीने के काम आता है। ऐल्कोहॉलीय पेय या शराब भिन्न-भिन्न पदार्थों के किण्वन से बनाई जाती है। इनमें ऐल्कोहॉल की मात्राएँ भी भिन्न-भिन्न होती हैं। ह्विस्की में 43%, जिन में 35% तथा बियर में 4–5% ऐल्कोहॉल विद्यमान रहता है।


18. साबुन क्या है? प्रयोगशाला में साबुन बनाने की विधि का वर्णन करें।

उत्तर : साबुन उच्च वसा अम्लों के सोडियम लवण हैं। यथा-सोडियम पामिटेट (C₁₅H₃₅ COONa), सोडियम स्टिएरेट (C₁₇H₃₅ COONa) साबुन के उदाहरण हैं।

          जब तेल या वसा (ग्लिसराइड) और सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन को गर्म करते हैं तो साबुन बनते हैं। यह प्रक्रिया साबुनीकरण कहलाती है। इसमें साबुन के साथ ग्लिसरॉल उपफल के रूप में प्राप्त होता है।


19. साबुन के साफ करने की क्रिया का वर्णन करें।

उत्तर : साबुन के एक अणु में दो भाग होते हैं। एक भाग हाइड्रोकार्बन का है और दूसरा भाग आयनिक समूह ―COONa समूह का है। हाइड्रोकार्बन जल विकर्षक होते हैं। कपड़े का मैल साबुन के अणु के हाइड्रोकार्बन वाले भाग से चिपक जाते हैं।―COONa भाग जो जल से चिपका रहता है, कपड़े की सतह से मैल को दूर कर देता है जिससे कपड़ा साफ हो जाता है।


20. साबुन एवं अपमार्जक में अंतर बताएँ।

उत्तर : साबुन एवं अपमार्जक में अंतर―

(i) दुर्बल वसा अम्ल का लवण, साबुन, कठोर जल में विद्यमान Ca²⁺ या Mg²⁺ आयन से अभिक्रिया कर अविलेय लवण बनाता है

जबकि सबल सल्फोनिक अम्ल का लवण, अपमार्जक, Ca²⁺ या Mg²⁺ आयन से अभिक्रिया कर अविलेय लवण नहीं बनाता है।

(ii) साबुन द्वारा कठोर जल से धुलाई का कार्य करने में कठिनाई होती है, जबकि अपमार्जक द्वारा कठोर जल से भी धुलाई का कार्य किया जा सकता है।


21. निम्नांकित कार्बनिक यौगिकों का संरचना-सूत्र लिखें।

(i) प्रोपेनॉल (ii) एथेनल (iii) एथीन (iv) एथाइन

उत्तर: 


22. निम्नांकित कार्बनिक यौगिकों का संरचना-सूत्र लिखें।

(i) डाइक्लोरोमेथेन (ii) एथेन (iii) मेथेनल (iv) प्रोपेन

उत्तर:



23. निम्नांकित यौगिकों के संरचना-सूत्र लिखें।

(i) मेथेनॉल (ii) एथेनॉल (iii) मेथेनोइक अम्ल (iv) मेथिल मेथेनोएट

उत्तर:


24. निम्नांकित यौगिकों के संरचना-सूत्र लिखें।

(i) प्रोपीन (ii) बेंजीन (iii) ब्यूटीन-2 (iv) प्रोपेनोन

उत्तर:


25. निम्नांकित यौगिकों के संरचना-सूत्र लिखें।

(i) एथेनोइक अम्ल (ii) ब्रोमोपेंटेन (iii) व्यूटेनोन (iv) हेक्सेनल

उत्तर:


26. क्या ब्रोमोपेंटेन के संरचनात्मक समावयवी संभव हैं? यदि हाँ, तो उनका संरचना-सूत्र लिखें।

उत्तर : हाँ, ब्रोमोपेंटेन के संरचनात्मक समावयवी संभव हैं।


27. इलेक्ट्रॉन-बिंदु संरचना बनाएँ-

(a) इथेनोइक अम्ल (b) H₂S (c) प्रोपेनोन (d) F₂

उत्तर : (a) इथेनोइक अम्ल =CH₃COOH


(b) H₂S


(c) प्रोपेनोन


(d) F₂


28. साबुन के साफ करने की क्रिया का वर्णन करें।

उत्तर : साबुन के एक अणु में दो भाग होते हैं। एक भाग हाइड्रोकार्बन का है और दूसरा भाग आयनिक समूह ―COONa समूह का है। हाइड्रोकार्बन जल विकर्षक होते हैं। कपड़े का मैल साबुन के अणु के हाइड्रोकार्बन वाले भाग से चिपक जाते हैं। ―COONa भाग जो जल से चिपका रहता है, कपड़े की सतह से मैल को दूर कर देता है जिससे कपड़ा साफ हो जाता है।

29. प्रकृति में कार्बन के यौगिकों की विशालतम संख्या में उपस्थिति के क्या कारण हैं?

उत्तर : कार्बन चतुःसंयोजकता और मालाबंधीय गुण के कारण बड़ी संख्या में कार्बनिक यौगिकों का निर्माण करता है। यही कारण है कि प्रकृति में इसके यौगिक विशाल संख्या (लगभग तीन मिलियन) में उपस्थित हैं।अकार्बनिक यौगिकों की अपेक्षा कार्बनिक यौगिकों की संख्या काफी अधिक है।


30. कार्बन एवं उसके यौगिकों का उपयोग ईंधन के रूप में क्यों किया जाता है?

उत्तर : कार्बन एवं उसके यौगिकों का ईंधन के रूप में उपयोग के निम्नांकित कारण हैं।

(i) ये दहन के फलस्वरूप अधिक ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।

(ii) इनमें कार्बन एवं हाइड्रोजन की मात्रा अधिक होने के कारण इनका ज्वलन-ताप सामान्य होता है।

(iii) इनका रख-रखाव आसान है।

(iv) इनके दहन का नियंत्रण संभव है।


                        5 अंक स्तरीय प्रश्न (विकल्प


1. समावयवता किसे कहते हैं? पेंटेन के समावयवों के नाम एवं संरचनात्मक सूत्र लिखिए।

                      [JAC 2010 (S), 2017(A), 2020 (A)]

उत्तर : वे यौगिक जिनके अणुसूत्र समान हों लेकिन संरचना सूत्र भिन्न-भिन्न हो, समावयवी कहलाती है तथा इस घटना को समावयवता कहा जाता है।

पेंटेन (CH12) के समावयव―

(i) नॉर्मल पेंटेन―

       H  H  H     H   H

        |   |     |      |     |

H―C―C―C―C―C―H

        |    |     |     |    |

       H  H    H   H   H


(ii) आइसो पेंटेन


(iii) नीयो पेंटेन



2. निम्नलिखित यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिए― [JAC 2019 (A)]

(a) इथेनॉइक अम्ल

(b) ब्रोमोपेंटेन

(c) ब्यूटेनोन

(d) हेक्सेनैल

(e) प्रोपेनॉल

उत्तर : (a) एथेनॉइक अम्ल : 

      H    O

       |   ||

H―C―C―O―H

       |

      H


(b) ब्रोमोपेंटेन : 

       H  H    H   H    H

        |   |    |    |    |

H―C―C―C―C―C―Br

        |   |     |    |    |

       H   H    H    H   H


(c) ब्यूटेनोन : 

       H   O  H    H    

        |    ||    |    |      

H―C―C―C―C―H

        |         |     |      

       H         H    H




d) हेक्सेनैल :

      H  H  H  H    H    O

        |   |    |    |       |     ||

H―C―C―C―C―C―C―H

        |     |    |     |     |

       H   H   H    H   H



(e) प्रोपेनॉल : H-C-C-C-0-H

       H   H   H   

        |    |    |      

H―C―C―C―O―H

       |    |     |      

     H    H   H    


3. निम्नांकित कार्बनिक यौगिकों का संरचना सूत्र लिखिए-―

(a) डायक्लोरोमिथेन (b) इथानोइक अम्ल (c) इथेन

(d) फॉरमल्डिहाइड (e) प्रोपेन

उत्तर:

(a) डायक्लोरोमिथेन :

       H    

        |       

Cl―C―Cl

        |            

       H      


(b) इथानोइक अम्ल :

       H   O     

        |   ||      

H―C―C―O―H

       |            

       H      


(c) इथेन

       H   H      

        |   |           

H―C―C―H

        |   |          

       H   H



(d) फॉरमल्डिहाइड

       O  

       ||          

H―C―H


  (e) प्रोपेन

       H   H   H   

        |    |    |      

H―C―C―C―H

        |    |     |      

       H   H   H    


4. निम्नलिखित यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिए

(a) मोनोक्लोरोमिथेन

(b) मिथेन

(c) एथीन

(d) एथेनॉल

(e) वेंजीन

उत्तर : (a) मोनोक्लोरोमिथेन : 

       H    

        |       

H―C―Cl

        |            

       H      


(b) मिथेन :

       H    

        |       

H―C―H

        |            

       H      


(c) एथीन



(d) एथेनॉल:

       H   H      

        |   |           

H―C―C―OH

        |   |          

       H   H    


(e) बेंजीन : 



5. निम्नलिखित का संरचना सूत्र लिखें―

(a) प्रोपेनॉल (b) इथेनल (c) इथीन (d) इथाइन

उत्तर : (a) प्रोपेनॉल: 

       H   H   H   

        |   |    |      

H―C―C―C―OH

        |    |     |      

       H   H     H   

 

(b) इथेनल: 

       H   O     

        |  ||      

H―C―C―H

        |            

       H      


(c) इथीन: 

             

                  

H―C = C―H

       |    |          

      H    H    


(d) इथाइन: H―C≡C―H


6. (a) संतृप्त और असंतृप्त हाइड्रोकार्बनों में कोई दो अंतर लिखिए।

(b) उपरोक्त दोनों प्रकार के हाइड्रोकार्बनों का एक-एक उदाहरण दें।

(c) C₈H₁₆ यौगिक संतृप्त है या असंतृप्त और क्यों ? [JAC 2015 (A)]

उत्तर : (a) संतृप्त हाइड्रोकार्बन : ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें प्रत्येक कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ एकल बंध द्वारा संतुष्ट होती हैं, संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं। इन्हें एल्केन भी कहा जाता है।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन : ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें दो कार्बन परमाणुओं के मध्य कम-से-कम एक द्विबंध या त्रिबंध हों, असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं।

(b) संतृप्त हाइड्रोकार्बन उदाहरण―मेथेन, प्रोपेन आदि।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन उदाहरण―एल्कीन, एल्काइन आदि।

(c) C₈H₁₆ असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है, क्योंकि यह CₙH₂ₙ+₂ के रूप का न होकर CₙH₂ₙ के रूप का है।


7. दिए गए चित्र में एस्टरीकरण की प्रक्रिया दर्शायी गई है। [1], [2], [3],एवं [4] का नामांकन करें। अभिक्रिया का समीकरण लिखें।


उत्तर : [1] बीकर [2] तार की जाली [3] बर्नर [4] त्रिपाद बैठकी अभिक्रिया का समीकरण-

CH₃COOH + C₂H₅OH___Conc. H₂SO₄→CH₃COOC₂H₅ + H₂O

                                             

                            (एस्टर)



                 Science/ विज्ञान

👉 My youtube channel Uttam bedia gps

✅ अन्य चैप्टर का क्वेश्चन आंसर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.......!!💞

  👉 प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन 10th क्लास

  👉 3. विद्युत (electricity) 10th class

  👉 मानव नेत्र रंग बिरंगा 10th class

👉 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण (chemical reactions and equation)

👉 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव 10th class

👉 धातु और अधातु (metal and nonmetal )10th

👉 अम्ल, क्षारक एवं लवण (acid, base and salt) 10th

👉 तत्वों का वर्गीकरण (classification of element)

👉 जैव प्रक्रम (biological process)

👉 नियंत्रण एवं समन्वय (control and coordination)

👉 जीव जनन कैसे करते हैं (how do organisms reproduce)


👉Work from home/part & full time age 18+



जय हिंद                 जय झारखंड                 वंदे मातरम 









  Powered by UID  |Terms of use|Privacy policy|

Not getting a job means that life has given you an opportunity to become a boss. Start where you are. Use what you have. Do what you can.|Believe you can and you're halfway there.|Do something today that your future self will thank you for." @2025uttam India Development. 

7. अम्ल, क्षारक एवं लवण .....!!!

  UID 🇮🇳 Uttam India development



  JAC board pariksha 10th class Hindi medium

              


     Uttam Bediya




🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

                 New Life technology

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


                  2. अम्ल, क्षारक एवं लवण


1. बताइए धोबन सोडा का जलीय विलयन अम्लीय है अथवा क्षारीय ।

                                                      [JAC 2009(A)]

उत्तर : क्षारीय


2. CaOCl₂ यौगिक का प्रचलित नाम क्या है? 

                                        [JAC 2010 (S), 2011(A)]

उत्तर : विरंजक चूर्ण।


3. संतरा में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : साइट्रिक अम्ल


4. उदासीन विलयन का pH मान क्या है? [JAC 2015(A)]

उत्तर: 7


5. कठोर जल को मृदु बनाने में किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है? [JAC 2017(A)]

उत्तर : सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃ .10H₂O)


6. CaSO₄. 1/2 H₂O का सामान्य नाम क्या है?

                                                     [JAC 2012 (A)]

उत्तर : प्लास्टर ऑफ पेरिस।


7. साधारण नमक का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।

                                                  [JAC 2013 (A)]

उत्तर : सोडियम क्लोराइड, NaCl


8. विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें। 

                                   [JAC 2009 (S),2016 (A)

उत्तर : कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड, CaOCl₂


9. धोवन सोडा का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।

उत्तर : सोडियम कार्बोनट डेकाहाइड्रेट, Na₂CO₃ .10H₂O


10. चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : मेथेनॉइक अम्ल


11. जब अम्ल को जल में विलेय किया जाता है तो किस प्रकार के आयन बनते हैं?

उत्तर : हाइड्रोजन आयन (H⁺)


12. जब क्षार को जल में विलेय किया जाता है तो किस प्रकार के आयन बनते हैं?

उत्तर : हाइड्रोक्सिल अम्ल (OH⁻ )


13. pH स्केल किसे कहते हैं?

उत्तर : किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की सांद्रता ज्ञात करने वाले स्केल को pH स्केल कहते हैं।


14. दो विलयनों A तथा B के pH मान क्रमश: 5 तथा 8 हैं। इनमें से कौन-सा विलयन क्षारकीय प्रकृति का होगा?

उत्तर : विलयन 'B' जिसका pH मान 8 हैं, वह क्षारकयी प्रकृति का विलयन है।


15. कोई विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है, इसका pH मान कितना होगा?

उत्तर : विलयन क्षारीय होग तथा इसका pH मान 7 से अधिक होगा।


16. pH स्केल का परास क्या होता है?

उत्तर: 0–14


17. किस pH परास में हमारा शरीर कार्य करता है?

उत्तर : 7–7.8


18. पेट (उदर) में किस अम्ल का निर्माण होता है?

उत्तर : HCI


19. बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।

उत्तर : सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, NaHCO₃


20. प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।

उत्तर : कैल्सियम सल्फेट अर्द्धहाइड्रेट, CaSO₄ . 1/2 H₂O


21. जिप्सम का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।

उत्तर : कैल्सियम सल्फेट डाइहाइड्रेट, CaSO₄ . 2H₂O


22. धोनेवाला सोडा का अणुसूत्र लिखें।

उत्तर : Na₂CO₃ . 10H₂O,


23. अम्लीय विलयन का pH मान क्या होता है?

उत्तर : अम्लीय विलयन का pH मान 7 से कम होता है।


24. क्षारीय विलयन का pH मान क्या होता है?

उत्तर : क्षारीय विलयन का pH मान 7 से अधिक होता है।


25. उदासीन विलयन (या जल) का pH मान क्या होता है?

उत्तर : उदासीन विलयन (या जल) का pH मान 7 होता है।


26. पेरिस प्लास्टर का रासायनिक नाम लिखें।

उत्तर : कैल्सियम सल्फेट अर्धहाइड्रेट (hemihydrate) है।


27. पेरिस प्लास्टर का आणविक सूत्र लिखें।

उत्तर : पेरिस प्लास्टर का आणविक सूत्र (CaSO₄)2 . H₂O है।


28. चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : फॉर्मिक अम्ल।


29. इमली में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : टार्टरिक अम्ल।


30. टमाटर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : ऑक्जैलिक अम्ल।


31. दही में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : लैक्टिक अम्ल।


32. सिरका में कौन-सा अम्ल होता है?

उत्तर : सिरका में ऐसीटिक अम्ल (CH₅COOH) होता है।


33. मधुमक्खी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर : मेथेनॉइक।


34. कौन-सा यौगिक क्लोरीन से अभिक्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है?

उत्तर : बुझा चूना [(Ca(OH)₂]


35. बेकिंग सोडा की प्रकृति क्या है?

उत्तर : बेकिंग सोडा की प्रकृति क्षारकीय होती है।


36. कठोर जल को मृदु बनाने में किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?

उत्तर : कठोर जल को मृदु बनाने में सोडियम कार्बोनेट का उपयोग किया जाता है।


                      3 अंक स्तरीय प्रश्न


1. आसवित जल विद्युत चालन क्यों नहीं होता जबकि वर्षा जल होता है?

                                      [JAC 2010 (S),2012 (A)]

उत्तर : वर्षा जल में CO₂, SO₂ जैसी गैसें घुली होती हैं जो कार्बोनिक अम्ल (H₂CO₃), सल्फ्यूरस अम्ल (H₂SO₃) आदि बनती है। इनका आयनों में विच्छेदन होता है। इसीलिए वर्षा जल में विद्युत का चालन होता है। आसवित जल में घुलनशील लवण या गैसें नहीं होती इसलिए इसका आयनीकरण नहीं होता और इसमें विद्युत का चालन नहीं होता।


2. अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न कि जल को अम्ल में? [JAC 2014(A)]

उत्तर : जल में अम्ल के घुलने की प्रक्रिया अत्यंत ऊष्माक्षेपी होती है।इसलिए जल में किसी सांद्र अम्ल को सावधानीपूर्वक मिलाना चाहिए। अम्ल और जल को धीरे-धीरे हिलाते रहना चाहिए। ऐसा न करने पर अम्ल में जल मिलाने पर उत्पन्न ऊष्मा के कारण मिश्रण आस्फलित होकर बाहर आ सकता है।

इससे स्थानीय ताप बढ़ जाता है जिस कारण उपयोग किया जाने वाला काँच का पात्र टूट भी सकता है।


3. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है?

                                                    [JAC2015 (A)]

उत्तर : जल की अनुपस्थिति में अम्ल आयनित होकर H⁺ आयन प्रदान नहीं कर सकते हैं। अतः, ये अम्लीय गुण नहीं दर्शा सकते हैं। इनके अम्लीय व्यवहार के लिए जल विलायक की उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि वे जलीय विलयन में ही आयनित होकर H⁺ आयन प्रदान करते हैं।


4. एक शीतल पेय का pH 4 है। नीले और लाल लिटमस विलयनों पर उसकी क्या क्रिया होगी? [JAC 2013 (A)]

उत्तर : शीतल पेय का pH का मान 4 है जो 7 से कम है।

∴ pH का मान 7 से कम है, अतः पेय अम्लीय है।

अतः यह नीले लिटमस को लाल बना देता है।


5. साबुन क्या है? साबुन के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे पदार्थों के नाम लिखें। [JAC 2009 (S)]

उत्तर : साबुन उच्च वसा अम्लों के सोडियम या पोटैशियम लवण है।साबुन निर्माण के आवश्यक कच्चे पदार्थ- वसा, लवण, सोडियम सल्फेट, तेल।


7. प्लास्टर ऑफ पेरिस किस प्रकार तैयार किया जाता है? इसके कोई दो उपयोग बताएँ। [JAC 2016 (A)]

उत्तर : जिप्सम को 373°K तक गर्म करने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनता है।


2[CaSO₄ . 2H₂O] ___ 373K→ (CaSO₄)₂ . H₂O +3H₂O↑

                                                प्लास्टर ऑफ पेरिस

उपयोग―(i) शल्य चिकित्सा में टूटी हुई हड्डियों को प्लास्टर करने में।

(ii) मूर्तियों के लिए साँचे बनाने में किया जाता है।


8. सोडियम हाइड्रोजन काबेनिट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए। 

                                                     [JAC 2018 (A)]

उत्तर : सोडियम हाइड्रोजन कानिट गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट कार्बन डाइऑक्साइड और जल में विघटित हो जाएगा।

2NaHCO₃ → Na₂CO₃ + CO₂ + H₂O

सोडियम हाइड्रोजन सोडियम कार्बन जल

     कार्बोनेट कार्बोनेट डाइऑक्साइड


9. अम्ल एवं क्षारक के बीच की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया करते हैं, क्यों? एक उदाहरण दें। [JAC 2017(A)]

उत्तर : अम्ल एवं क्षारक के बीच की अभिक्रिया से लवण तथा जल बनता है अर्थात् दोनों एक-दूसरे को उदासीन कर देते हैं। इसलिए अम्ल एवं क्षारक के बीच की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण : अभिक्रिया निम्न प्रकार होती है-

                        NaOH + HCl → NaCl + H₂O


10. एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है।

(a) ताजा दूध के pH के मान को 6 से बदल कर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है?

(b) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है?

                                                    [JAC 2011 (A)]

उत्तर : (a) ताजा दूध अम्लीय है और खट्टा होकर अधिक अम्लीय हो जाता है। बेकिंग सोडा की उपस्थिति में दूध क्षारीय हो जाएगा और जल्दी से खट्टा नहीं होगा क्योंकि क्षार दूध को शीघ्रता से अम्लीय बनने से रोक देगा।


(b) जब दूध दही में बदलता है तो लैक्टिक अम्ल बनने के कारण उसका pH कम हो जाता है। क्षार की उपस्थिति इसे जल्दी से अधिक अम्लीय होने से रोकती है इसलिए दूध को दही बनने में अधिक समय लगता है।


11. बेकिंग सोडा के दो उपयोग लिखिए। [JAC 2017(A)]

उत्तर : (i) ताजे दूध को फटने से बचाने के लिए इसका उपयोग होता है।

(ii) केक (या फूलने वाले) भोज्य पदार्थ के निर्माण में इसका उपयोग होता है।


12: निम्नलिखित का सामान्य नाम क्या है? 

     [JAC 2019 (A)]

(a) Ca(OH)₂ (b) Na₂CO₃.10H₂O (c) NaHCO₃

उत्तर : (a) बुझा चूना (b) धोवन सोडा (c) खाने वाला सोडा


13. निम्नलिखित का रासायनिक सूत्र लिखिए- 

                                                  [JAC 2020 (A)]

(a) साधारण नमक (b) बुझा हुआ चूना (c) विरंजक चूर्ण

उत्तर : (a) NaCl (b) [(Ca(OH)₂] (c) CaOCl₂


14. जिप्सम क्या होता है? इसको 373 K ताप पर गर्म करने से क्या होता है? [JAC 2019(A)]

उत्तर : कैल्सियम सल्फेट डाइहाइड्रेट को जिप्सम कहते हैं।इसका सूत्र CaSO₄ . 2H₂O होता है।जिप्सम को 373 K ताप पर गर्म करने से यह जल के 3/2 अणुओं का त्याग कर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाता है।


CaSO₄ . 2H₂O____ताप→CaSO₄ . 1/2H₂O + 3/2H₂

                        373K प्लास्टर ऑफ पेरिस


15. क्षार क्या है? क्या क्षारकीय विलयन में भी H⁺ (aq) आयन होते हैं? अगर हाँ, तो यह क्षारकीय क्यों होते हैं? 

                                                    [JAC 2020 (A)]

उत्तर : क्षार वह पदार्थ है जो जल में घुलकर OH⁻ आयन देता है। यह लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है। क्षारकीय विलयन में H⁺ आयन होते हैं जो जल के विच्छेदन से आते हैं।

चूँकि इस विलयन में OH⁻ आयन की सांद्रता H⁺ आयन की सांद्रता से अधिक होती है। अतः विलयन क्षारकीय अभिलक्षण प्रदर्शित करता है।


16. दो विलयनों A और B के pH मान क्रमशः 6 और 8 हैं। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है? इनकी अम्लीय एवं क्षारीय प्रकृति क्या है?

उत्तर : विलयन A में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है।

विलयन A ― अम्लीय

विलयन B ― क्षारीय


17. अम्ल धातुओं के साथ किस प्रकार प्रतिक्रिया करते हैं?

उत्तर : अम्ल एवं धातु के बीच प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप हाइड्रोजन गैस एवं लवण का निर्माण होता है।

अम्ल + धातु → लवण + हाइड्रोजन गैस

2HCl + Zn → ZnCl₂ + H₂

H₂SO₄ + Zn → ZnSO₄ + H₂


18. H⁺ आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर : सभी जलीय विलयनों में H⁺ और OH⁻ आयन होते हैं। विलयन में H' आयन का सांद्रण OH⁻ आयन के सांद्रण की अपेक्षा अधिक होने पर वह अम्लीय होता है तथा कम होने पर क्षारीय होता है।


19. शुष्क (जल की अनुपस्थिति में) हाइड्रोजन क्लोराइड गैस लिटमस पत्र का रंग क्यों नहीं बदलती है?

उत्तर : शुष्क हाइड्रोजन क्लोराइड गैस आयनित होकर हाइड्रोजन आयन (H⁺) प्रदान नहीं कर सकती है। अतः, यह अम्लीय गुण नहीं दर्शा सकती है।इस कारण से यह लिटमस पत्र के रंग को प्रभावित नहीं कर सकती है। इसके अम्लीय गुण के लिए (जल) विलायक की उपस्थिति अनिवार्य है।


20. शुष्क हाइड्रोजन क्लोराइड गैस नीले लिटमस को लाल लिटमस में परिवर्तित नहीं करती जबकि हाइड्रोक्लोरिक अम्ल करता है। क्यों? जल की अनुपस्थिति के कारण शुष्क हाइड्रोजन क्लोराइड (HCI) गैस H⁺ (aq)

उत्तर : अम्ल जल में घुलकर आयनों (धन एव ऋण) का निर्माण करता है।आयन पृथक नहीं करता है जबकि हाइड्रोजन क्लोराइड अम्ल H⁺ (aq) आयन प्रदान करता है जो नीले लिटमस को लाल कर देता है।


21. HCI, HNO₃ आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि एल्कोहल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिकों के विलयनों में अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित करते हैं?

उत्तर : HCI, HNO₃ आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण प्रदर्शित करते हैं, क्योंकि ये जलीय विलयन में आयनीकरण करके H' आयन उत्पन्न करते हैं जबकि एल्कोहल एवं ग्लूकोज आयनीकरण नहीं करते और विद्युत H⁺ आयन को उत्पन्न नहीं करते। ये जलीय विलयन में विद्युत चालकता का गुण प्रदर्शित नहीं करते। इसलिए ये अम्लीयता के अभिलक्षण प्रदर्शित नहीं करते हैं।


22. अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?

उत्तर : अम्ल जल में घुलकर आयनों (धन एवं ऋण) का निर्माण करता है।इसलिए अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है।

HCI → H⁺ + CI⁻

H₂SO₄ → 2H⁺ + SO₄²⁻


23. क्या क्षारकीय विलयन में H⁺ होते हैं? यदि हाँ, तो वे क्षारकीय क्यों होते हैं?

उत्तर : सभी जलीय विलयनों में H⁺ एवं OH⁻ होते हैं। विलयन की प्रकृति इन दोनों आयनों के सांद्रण पर निर्भर करती है। जब विलयन में H' और OH⁻ आयनों का सांद्रण समान होता है, विलयन उदासीन होता है। अम्लीय विलयन में H⁺ आयन का सांद्रण OH⁻ आयन के सांद्रण की अपेक्षा अधिक होता है। क्षारीय विलयन में OH⁻ आयन का सांद्रण H⁺ आयन के सांद्रण की अपेक्षा अधिक होता है।


24. ताजे दूध के pH का मान 6 होता है। दही बने जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा? अपना उत्तर समझाइए।

उत्तर : किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की संख्या ज्ञात करने वाले स्केल को pH स्केल कहते हैं। दही में लैक्टिक अम्ल होता है, अर्थात् जब दूध से दही बन जाता है तो वह अधिक अम्लीय हो जाता है। इसलिए pH का मान में 6 से कम हो जायेगा।


25. एक बेकर ने पाया कि उसके द्वारा बनाया गया केक कठोर और आकार में छोटा है। वह कौन-सा संघटक डालना भूल गया है, जिससे केक फूला हुआ बन सकता था?

उत्तर : बेकिंग पाउडर। बेकिंग पाउडर सोडा एवं एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है। गर्म करने पर बेकिंग पाउडर अम्ल से प्रतिक्रिया कर CO₂ गैस प्रदान करता है। CO₂ के कारण ही केक फूलता है और हल्का हो जाता है।


26. ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में अम्लीय गुण क्यों प्रदर्शित नहीं करते हैं?

उत्तर : हाइड्रोजन आयन (H⁺) की उपस्थिति में ही जलीय विलयन अम्लीय गुण प्रदर्शित करते हैं। ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में आयनित होकर हाइड्रोजन आयन प्रदान नहीं करते हैं। यही कारण है कि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिकों के जलीय विलयन अम्लीय गुण नहीं दर्शाते हैं।


27. प्लास्टर ऑफ पेरिस को किस प्रकार बनाया जाता है?

उत्तर : जिप्सम को लोहे के बर्तन में 100°C तक गर्म करने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनता है।

CaSO₄ . 2H₂O ____गर्म→CaSO₄ . 1/2H₂O + 3/2H₂O


28 HCI, HNO₃ आदि जलीय विलयन में अम्लीय गुण क्यों प्रदर्शित करते हैं?

उत्तर : आरहेनियस के अनुसार अम्ल जलीय विलयन में आयनित होकर H⁺ आयन देते हैं। चूंकि HCI, HNO₃ आदि जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H⁺) प्रदान करते हैं, अतः ये जलीय विलयन में अम्लीय गुण प्रदर्शित करते हैं।


29. दानेदार जिंक से तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की चित्रानुसार क्रिया कराई गई है। चित्र में [1], [2], [3] का नामांकन कीजिए और रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।


उत्तर : [1] साबुन का विलयन [2] H₂ [3] फट-फट,

रासायनिक अभिक्रिया-Zn + H₂SO₄ →ZnSO₄ + H₂


30. दिए गए चित्र में Na₂CO₃ के साथ तनु HCI अम्ल की अभिक्रिया को दर्शाया गया है। [1] एवं [2] का नाम और रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।


उत्तर : [1] थिस्ल कीप [2] H₂ गैस

रासायनिक अभिक्रिया- zn + 2HCI → ZnCl₂ + H₂


31. ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में अम्लीय गुण क्यों प्रदर्शित नहीं करते हैं?

उत्तर : हाइड्रोजन आयन (H⁺) की उपस्थिति में ही जलीय विलयन अम्लीय गुण प्रदर्शित करते हैं। ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में आयनित होकर हाइड्रोजन आयन प्रदान नहीं करते हैं। यही कारण है कि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोस जैसे यौगिकों के जलीय विलयन अम्लीय गुण नहीं दर्शाते हैं।


32. धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन-सी गैस निकलती है? एक उदाहरण देकर समझाएँ। इस गैस की उपस्थिति की जाँच आप कैसे करेंगे?

उत्तर : धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया कर सामान्यतः हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं।

Zn + 2HCI → ZnCl₂ + H₂

इस गैस के निकट एक जलती हुई संठी ले जाते हैं तो वह बुझ जाती है तथा गैस पॉप की ध्वनि के साथ जल उठती है। इससे साबित होता है कि यह गैस हाइड्रोजन है।


                         Science/ विज्ञान

👉 My youtube channel Uttam bedia gps

✅ अन्य चैप्टर का क्वेश्चन आंसर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें........!!💞


 👉 प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन 10th क्लास

 👉 3. विद्युत (electricity) 10th class.

👉 मानव नेत्र रंग बिरंगा 10th class

👉 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण (chemical reactions and equation)

👉 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव 10th class

👉 धातु और अधातु (metal and nonmetal )10th

👉 कार्बन एवं उसके यौगिक (C and their compounds)

👉 तत्वों का वर्गीकरण (classification of element)

👉 जैव प्रक्रम (biological process)

👉 नियंत्रण एवं समन्वय (control and coordination)

👉 जीव जनन कैसे करते हैं (how do organisms reproduce)


👉Work from home/part & full time age 18+












































































⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜

 ⚜⚜ त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र ⚜⚜ "Trigonometry Formulas: Comprehensive List of All Key Trigonometric Formulas! This guide details ...